• 23/01/2023

ED BREAKING: CG में ED ने की एक और गिरफ्तारी, कोर्ट ने पूछताछ के लिए दी 4 दिन की रिमांड

ED BREAKING: CG में ED ने की एक और गिरफ्तारी, कोर्ट ने पूछताछ के लिए दी 4 दिन की रिमांड
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग और कोल घोटाले की जांच कर रही ED ने एक और गिरफ्तारी की है। ED ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसका नाम दीपेश टांक बताया जा रहा है। दीपेश टांक पर आरोप है कि उसने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी के परिवार के लोगों के नाम पर जमीन की सौदेबाजी की है।

आरोपी की दुर्ग जिले के धमधा रोड के पास 51 एकड़ जमीन थी। जिसका सौदा उसने मनी लॉन्ड्रिंग के एक आरोपी के साथ किया था। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी ने भुगतान नगद कैश के साथ ही अलग-अलग बैंक के चेकों के माध्यम से किया गया। ये भुगतान कोल परिवहन घोटाले की अवैध कमाई से किया गया है।

दीपेश टांक को ईडी की टीम ने सोमवार को रायपुर की अदाल में पेश किया। जहां ईडी की टीम ने आरोपी से पूछताछ के लिए अदालत से 8 दिन की रिमांड मांगी। जिस पर कोर्ट ने पूछताछ के लिए आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।

Related post

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सामाजिक-सांस्कृतिक विकास की धुरी – मंत्री वर्मा

स्कूल सिर्फ किताबी ज्ञान के केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों…

Spread the love00 खनिज निधि से संवरेगा ग्रामीण छत्तीसगढ़ 00 बलौदाबाजार के स्कूलों में प्रार्थना शेड और उपस्वास्थ्य केंद्र में बनेगी…
उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी

उद्योगों के वृक्षारोपण कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे आवास एवं…

Spread the love00 12 जुलाई को रायपुर में प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के साथ होगी बैठक रायपुर। राज्य में मानसून-2026 के दौरान…
अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय-जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल

अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरें लोकतंत्र के लिए…

Spread the loveरायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना कार्यक्रम में मीडिया की बदलती चुनौतियों, जिम्मेदार पत्रकारिता और प्रेस क्लब के विकास…