• 24/01/2023

BIG BREAKING: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- 13 वीं की तैयारी कर लो

BIG BREAKING: बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी, कॉलर ने कहा- 13 वीं की तैयारी कर लो
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरन्द्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों का केन्द्र बने हुए हैं। चमत्कारी शक्तियों और बेबाक बयान को लेकर वो चर्चा में हैं। इन सबके बीच अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा फोन उनके उनके चचेरे भाई लोकेश गर्ग के पास आया था। लोकेश गर्ग ने मध्य प्रदेश के छतरपुर थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

लोकेश गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पाए एक अज्ञात शख्स का फोन आया था। जिसने उससे कहा कि अपने परिवार के लोगों की 13 वीं की तैयारी कर लो। इसके साथ ही धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इस पूरे मामले में छतरपुर के बमीठा पुलिस ने धारा 506 और 507 के तहत FIR दर्ज कर ली है।

आपको बता दें धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री उस वक्त सुर्खियों में आए जब वो राम कथा के लिए नागपुर गए थे। उस दौरान अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति के श्याम मानव द्वारा आरोप लगाया गया कि उन्होंने शास्त्री को चुनौती दी थी। जिससे डरकर वो दिन पहले ही कार्यक्रम छोड़कर बीच में भाग गए। श्याम मानव ने पुलिस में शास्त्री के खिलाफ पाखंड और अंध श्रद्धा फैलाने की शिकायत भी की है।

वहीं इस मामले में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में उन्होंने बताया था कि उन्होंने नागपुर कार्यक्रम से पहले ही अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर जानकारी दी थी कि वे सभी कार्यक्रम दो दिन पहले ही समाप्त करेंगे। उन्होंने श्याम मानव की चुनौती को स्वीकार किया था और कहा था कि वे रायपुर आ जाएं और उनके आने-जाने का खर्चा भी वे देंगे। हालांकि श्याम मानव यहां नहीं पहुंचे।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…