• 26/11/2026

लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस

लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
Spread the love

रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ लोकभवन रायपुर में आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर लोकभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकृत किया गया था। राज्यपाल की उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।

भारत का संविधान- उद्देशिका

यह संविधान के मूल सिद्धांतों, शासन की प्रकृति और मुख्य उद्देश्यों का संक्षिप्त परिचय देती है, जिसकी शक्ति का स्रोत भारत की जनता है। संविधान की उद्शिका इस प्रकार से है- हम, भारत के लोग, भारत को एक 1( संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य , बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और 2 (राष्ट्र की एकता और अखंडता, सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

Related post

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन…

Spread the loveकैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी हुई खत्म, मुख्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा…
जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा

जनदर्शन में बुजुर्ग दादी की गुहार पर मुख्यमंत्री ने…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री…
जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता- तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता- तीन दशक से…

Spread the loveतत्काल सहायता से अभिभूत बुजुर्ग बोले – अब सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा रायपुर, 26 नवम्बर 2026/…