• 24/01/2023

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने मृतिका के पति रविकांत को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर जीआर महिलाने का परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनके छोटे बेटे रविकांत की शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाली युक्तिरानी से साल 2019 में हुई थी। केनरा बैंक में मैनेजर के पद पर पदस्थ रविकांत अपनी पत्नी और 15 माह की बेटी के साथ पिछले 7 महिने से मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रह रहा था।

युक्तिरानी अपनी बेटी के साथ

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात उन्हें महिला के फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। रविकांत ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार दिया था। रविकांत ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ट्रेनिंग के लिए दस दिन से भोपाल में था। सोमवार दोपहर को वह वापस लौटा और बेटी को वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन की वजह से बेटी रो रही थी वह उसे संभाल रहा था। रात 10 बजे पत्नी युक्तिरानी खाना बनाने किचन गई। आधे घंटे बाद किचन में गया तो पत्नी वहां नहीं थी। बेडरुम का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसके बाद अपने पिता और ससुर को घटना की जानकारी दी।

इधर परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 10 बजे युक्ति की मां ने उसे फोन किया था। उस दौरान तेज आवाज में टीवी चल रही थी। उन दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। युक्ति ने कुछ सेकंड बात करने के बाद फोन कट कर दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई। परिजनों ने उसकी मौत पर सवाल उठाया है इसके साथ ही पति और ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उऩ्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने रविकांत को हिरासत में ले लिया है।

सुसाइड नोट में ये लिखा

अपने सुसाइड नोट में उसने अपनी बड़ी बहन नीलू से कहा कि मेरी बेटी को अपनी बेटी की तरह ही रखना और प्यार करना। मेरे बारे में उसे बताना कि मम्मी अच्छी थी। आई लव यू सबको, पामा-मम्मी, पप्पू भाई अन्नू, बंटू भाई तुम सब खुश रहना। मुझे हमेशा याद करना, सबको मैं बहुत प्यार करती हूं। जो होता है, अच्छे के लिए होता है, सब सक्सेसफूल रहना, मेरी दुआ तुम्हारे साथ है।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…