• 24/01/2023

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम से मिले आश्वासन के बाद काम पर लौटने का किया ऐलान

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सीएम से मिले आश्वासन के बाद काम पर लौटने का किया ऐलान
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जूनियर डॉक्टरों की पिछले 6 दिन से चल रही हड़ताल आज शाम खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद जूडा ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता के नेतृत्व में जूडा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंगलवार शाम को मुलाकात की और अपनी मांगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जूडा की मांगों को सुनने के बाद उन्हें आश्वासन दिया। जिसके बाद जूडा ने काम पर वापस लौटने का फैसला किया।

ये थी मांगें

प्रदेश के 3000 जूनियर डॉक्टर मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग और बॉन्ड को लेकर पिछले 6 दिन से हड़ताल पर थे। जूडा का कहना है कि उन्हें एमपी और झारखंड से भी कम मानदेय मिलता है। दूसरे प्रदेशों में 90 हजार रुपये तक मिलता है। जबकि छत्तीसगढ़ में 50 से 55 हजार रुपये ही मिलते हैं। बीते 4 साल में उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया। इसके साथ ही सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही 4 साल का बॉन्ड भराया जाता है और कहीं इतने लंबे समय के लिए बॉन्ड नहीं भराए जाते।

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…