• 25/01/2023

नदी में 7 लोगों की मिली तैरती लाशें, आत्महत्या या हत्या.. रहस्य से उठा पर्दा

नदी में 7 लोगों की मिली तैरती लाशें, आत्महत्या या हत्या.. रहस्य से उठा पर्दा
Spread the love

महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत के मामले का खुलासा हो गया है। सातों की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि पुरानी दुश्मनी के चलते उनकी हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 आरोपी अभी फरार है।

पुणे की दौंड तहसील में यवत गांव के पास भीमा नदी पर परगांव पुल के पास सोमवार को 4 और मंगलवार को 3 लोगों के शव मिला था। सभी शव एक दूसरे से थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पाए गए थे।

शुरुआती जांच में पुलिस ने सभी के आत्महत्या करने का दावा किया था। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। सातों की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि पारिवारिक रंजिश की वजह से की गई थी।

मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में चचेरे भाईयों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि परिवार के और परिचित लोगों ने उऩ्हें खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया और जब वे बेहोश हो गए तो उन्हें नदीं में फेंक दिया।

ये है मृतकों के नाम

मृतकों में मोहन पवार (45), उनकी पत्नी संगीता पवार (40), उनकी बेटी रानी फलवरे, दामाद श्याम पंडित फलवरे और उनके 3 बच्चे शामिल हैं।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…