• 28/01/2023

IAS Transfer Breaking: 13 IAS अफसरों के तबादले, रायगढ़, जांजगीर और बेमेतरा सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले

IAS Transfer Breaking: 13 IAS अफसरों के तबादले, रायगढ़, जांजगीर और बेमेतरा सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले
Spread the love

छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों के तबादले के बाद सरकार ने IAS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। ईडी के निशाने पर आई रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू को कृषि विभाग का संयुक्त सचिव और मंडी बोर्ड के एमडी के साथ ही युवा मितान क्लब का प्रभारी बनाया गया है। वहीं जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को रायगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋचा प्रकाश चौधरी को जांजगीर-चांपा कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएस एल्मा को मंडी बोर्ड से हटाकर बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बेमेतरा कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेन्द्र कुमार शुक्ला को आवास एंव पर्यावरण विभाग के संयुक्त सचिव के साथ ही नान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रियंका ऋषि महोबिया को गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही का कलेक्टर बनाया गया है। रीता यादव को सीईओ जिला पंचायत गरियाबंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखिए सूची

 

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…