• 28/01/2023

यहां अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 की मौत, कई झुलसे

यहां अस्पताल में लगी भीषण आग, डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 की मौत, कई झुलसे
Spread the love

झारखंड के धनबाद जिले में स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार देऱ रात आग लग गई। आग लगने से अस्पताल के डॉक्टर दंपत्ति सहित 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मरीज गंभीर रुप से झुलस गए हैं। आग की सूचना पर मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बताया जा रहा है कि हाजरा क्लिनिक में बीती रात अचानक आग लग गई। अस्पताल में 25 मरीज भर्ती थे जिन्हें अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों ने आनन-फानन में दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। घटना में के डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा समेत 6 मरीजों की मौत हो गई। जिसमें रेस्क्यू कर रहा उनका भांजा भी शामिल है।

सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कवायद में जुट गई। मेडिकल ऑक्सीजन की वजह से आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग किस वजह से लगी है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री साव ने टेंट एंड डेकोर एक्सपो का…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीजी…
छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान, 2,305 नए मोबाइल टावरों के लिए मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से मांगी मंजूरी

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान,…

Spread the love00 केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया से साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत…
बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह

बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से की मुलाकात रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय…