• 05/02/2023

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ FIR, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ FIR, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप
Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली फिर एक नए विवाद में फंस गए हैं। इस दफे उनकी पत्नी ने ही उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने कांबली पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है।  एंड्रिया की शिकायत पर पुलिस ने विनोद कांबली के खिलाफ IPC की धारा 324 और 504 के तहत अपराध दर्ज किया है।

एंड्रिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार की दोपहर कांबली शराब के नशे में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। जिसके बाद किचन में रखा कुकिंग पैन का हैंडल फेंका, जिससे उनके सिर पर चोट लगी। घटना के बाद एंड्रिया अस्पताल गई और अपना इलाज कराया और फिर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर विनोद कांबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

एंड्रिया ने अपनी शिकायत में ये भी कहा है कि कांबली मुझे डराते धमकाते हैं। मुझे और 12 साल के बच्चे को गालियां देते हैं। कुकिंग पैन से मारने के बाद उन्होंने बल्ले से भी पीटा।आपको बता दें इससे पहले पिछले साल पुलिस ने फरवरी के महीने में विनोद कांबली को गिरफ्तार किया था। वो शऱाब के नशे में अपनी गाड़ी से दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दिए थे।

इसे भी पढ़ें : Video: अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सुपरसोनिक मिसाइल से चीन के जासूसी बैलून को मार गिराया, ड्रैगन ने दी धमकी 

 

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…