• 05/02/2023

पाकिस्तान की एक और चाल, भारत के खिलाफ रची ये बड़ी साजिश

पाकिस्तान की एक और चाल, भारत के खिलाफ रची ये बड़ी साजिश
Spread the love

आर्थिक तंगी की हालात से जूझ रहा पाकिस्तान दिवालिया होने के कगार पर है लेकिन इसके बावजूद उनकी नापाक हरकतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपनी नई साजिश के तहत पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। भारत की खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान ने विश्व भर में स्थित अपने दुतावासों को कश्मीर घाटी को लेकर साजिश रचने के लिए कहा है, जिससे भारत की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खराब हो सके।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने सभी दूतावासों को एक गुप्त नोट भेजा है जिसमें भारत के खिलाफ नई साजिशों की डिटेल दी गई है।

खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि पांच फरवरी को पाकिस्तान द्वारा मनाए गए कश्मीर एकजुटता दिवस के लिए इस्लामाबाद में पाकिस्तान उच्चायोग ने अपने सभी दूतावासों को फैक्स और ईमेल भेजा। जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों को तबाह करने की योजना का विवरण दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के खिलाफ FIR, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप

इसे भी पढ़ें: Video: अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, सुपरसोनिक मिसाइल से चीन के जासूसी बैलून को मार गिराया, ड्रैगन ने दी धमकी 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…