• 07/02/2023

CG में बर्ड फ्लू की दस्तक! तीन दिन में यहां 3700 मुर्गियों की मौत, मचा हड़कंप

CG में बर्ड फ्लू की दस्तक! तीन दिन में यहां 3700 मुर्गियों की मौत, मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थिति एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को यहां 640 मुर्गियों की और मौत हो गई है। यहां पिछले तीन से अब तक 3700 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। लगातार इतनी बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत से यहां बर्ड फ्लू फैलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं लोग भी दहशत में हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के दल्लीराजहरा स्थित वार्ड 16 में पिछले कुछ दिनों से बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौतें हो रही है। जिसके बाद पशुधन विकास विभाग ने पोल्ट्री फार्म पर मुर्गियों की खरीदी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस मामले में हमने अपर संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ केके ध्रुव से बात की तो उन्होंने कहा बताया कि बर्ड फ्लू की संभावना कम है, लक्षण के आधार पर दूसरी बीमारियां हो सकती है। सैम्पल जांच केलिए रायपुर भेजा गया है। इसके साथ ही मृत मुर्गियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने…

Spread the loveरायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के…

Spread the loveअंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत…