• 08/02/2023

फिर लगेगा महंगाई का झटका: RBI ने एक बार फिर बढ़ाया रेपो रेट, और महंगी होगी EMI

फिर लगेगा महंगाई का झटका: RBI ने एक बार फिर बढ़ाया रेपो रेट, और महंगी होगी EMI
Spread the love

महंगाई से परेशान जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी कि 0.25% की बढ़ोत्तरी करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद रेपो रेट (Repo Rate Hike) 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गया है। मौद्रिक नीति समिति की 3 दिन तक चली बैठक खत्म होने के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘‘मौजूदा आर्थिक स्थिति पर विचार करते हुए एमपीसी ने नीतिगत दर को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है।”

क्या होता है रेपो रेट

रेपो रेट पर आरबीआई (RBI) बैंकों को लोन देता है और अगर रेपो रेट में बढ़ोतरी होती है तो लोन की ब्याज दरें भी बढ़ जाती है। वहीं रेपो रेट में कटौती किए जाने से लोन की ब्याज दर भी कम हो जाती है।

बढ़ेगी लोन की EMI 

रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद लिए जाने वाले तमाम लोन महंगे हो जाएंगे। इसके साथ ही लोन की ईएमआई (EMI) भी बढ़ जाएगी। यानी कि अब आपको पहले से ज्यादा किश्त चुकानी पड़ेगी।

आपको बता दें कि RBI रेपो रेट में लगातार छठवीं बार बढ़ोत्तरी की है। इसके पहले दिसंबर 2022 में रेपो रेट में 35 बेसिस प्‍वॉइंट की बढ़ोतरी की गई थी। सितंबर 2022 में 50 बेसिस प्‍वॉइंट, अगस्‍त 2002 में 50 बेसिस प्‍वॉइंट, जून में 50 बेसिस प्वॉइंट और मई में 40 बेसिस प्वॉइंट का रेपो रेट में इजाफा किया गया था।

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने…

Spread the loveरायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के…

Spread the loveअंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत…