• 28/11/2026

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई

CG Job News: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती, डेढ़ लाख आवेदन आए; आवेदन की तारीख बढ़ाकर 3 दिसंबर की गई
Spread the love

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की तीनों बिजली कंपनियों में सरकारी नौकरी पाने के लिए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 1501 पदों पर निकली भर्ती के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। इनमें डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को लेकर सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। इस पद के 609 रिक्तियों के लिए करीब 81 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं।

अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त अवसर देने के लिए पावर कंपनी प्रबंधन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर अब 3 दिसंबर 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 3 दिसंबर की रात 11:55 बजे तक ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।

तीन बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी और पावर जनरेशन कंपनी में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1501 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। कुल 38 अलग-अलग तरह के पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर सबसे ज्यादा दावेदारी

भर्ती में डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इस पद के 609 रिक्त स्थानों के लिए करीब 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस हिसाब से एक पद के लिए औसतन 133 से अधिक उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता समेत कई तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी आवेदन किए जा रहे हैं।

CBT परीक्षा से होगा चयन, मेरिट के आधार पर बनेगी सूची

पावर कंपनियों में सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए पूरी की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार होगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। वहीं, स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

3 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

पावर कंपनी प्रबंधन ने इच्छुक उम्मीदवारों से अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता संबंधी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspc.co.in पर उपलब्ध है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं…

Spread the loveछत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री साय रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़…
CG- धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 1.11 लाख किसानों से हुई 4.44 लाख मीट्रिक टन की खरीदी….

CG- धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 1.11 लाख किसानों…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी से जारी है। प्रदेश के सभी 33 जिलों…
आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी – डेका

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी…

Spread the love00 राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका…