• 11/02/2023

जेल में बंद विधायक पति के साथ 3-4 घंटे रोज वक्त बिताती थी पत्नी, छापा पड़ा तो मिली आपत्तिजनक चीजों के साथ रुम में और फिर…

जेल में बंद विधायक पति के साथ 3-4 घंटे रोज वक्त बिताती थी पत्नी, छापा पड़ा तो मिली आपत्तिजनक चीजों के साथ रुम में और फिर…
Spread the love

विधायक पति से जेल में मुलाकात करने पहुंची पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को उनकी पत्नी के साथ मुलाकात जेलर के बाजू वाले कमरे में कराई जाती थी। तलाशी के दौरान विधायक पत्नी के पास से मोबाइल, कैश और कई अवैध चीजें भी बरामद हुई। मामले में पुलिस ने विधायक और उनकी पत्नी, जेलर सहित 7 लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जेल का है। पुलिस के मुताबिक बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का बेटा और मऊ सीट से विधायक अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि निकहत पति से मिलने निकहत रोज जेल जाती हैं। हर रोज वह तकरीबन 11 बजे जेल पहुंचती हैं और 3-4 घंटे अंदर बिताकर वापस चली जाती हैं।

मुखबीर की सूचना पर डीएम औऱ एसपी सादी वर्दी में जेल के भीतर पहुंचे। विधायक अब्बास अंसारी अपनी बैरक में मौजूद नहीं था। डीएम ने जब सख्ती से पूछताछ की तो एक जेल कर्मी ने जानकारी दी कि अब्बास जेलर के बाजू वाले कमरे में है। दोनों अफसर जब तक वहां का दरवाजा खुलवाकर पहुंचते, कर्मियों ने अब्बास को निकलवाकर उसकी बैरक में पहुंचा दिया। कमरे में निकहत अकेली मिली। गेट में तैनात पुलिस कर्मियों ने बताया कि एक जेलकर्मी अब्बास को कुछ मिनट पहले ही उस कमरे से निकालकर उसके बैरक में छोड़ आया।

निकहत की तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल, सोने के दो कंगन, नोज पिन, दो चेन और रियाल (विदेशी मुद्रा) बरामद हुई। अफसरों ने जब निकहत से उसके मोबाइल का पॉस वर्ड पूछा तो उसने गलत बताया जिससे फोन लॉक हो गया। इस मामले में पुलिस ने अब्बास अंसारी, निकहत बानो अंसारी, उसका ड्राइवर नियाज, जेलर अशोक कुमार सागर, डिप्टी जेलर सुशील कुमार और जेलकर्मी जगमोहन समेत ड्यूटी पर तैनात दूसरे जेलकर्मियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में गिरफ्तार निकहत से पुलिस की पूछताछ जारी है।

बेरोक-टोक अंदर आती जाती थी

पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसके मुताबिक विधायक अब्बास अंसारी से जेल के अंदर वो बेरोक-टोक आती जाती थी। वह किसी भी तरह की अनुमति नहीं लेती थी। जेल के भीतर से अब्बास गैंग ऑपरेट करता था और पत्नी के मोबाइल से गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को डराता धमकाता था। वह लोगों को डराता-धमकाता था जिसके बाद उसके गुर्गे लोगों से पैसे वसूल कर अब्बास तक पहुंचाते थे।

Related post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा और राष्ट्र…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 18 September 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या…
Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 18 सितंबर को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 18 September 2026 : आज के दिन सभी राशियों का करियर और लव लाइफ के लिए…