• 11/02/2023

नाक से खून, बुखार और कुछ ही घंटों में मौत, नई अज्ञात बीमारी से देश भर में मचा हड़कंप

नाक से खून, बुखार और कुछ ही घंटों में मौत, नई अज्ञात बीमारी से देश भर में मचा हड़कंप
Spread the love

दुनिया भर में कोरोना का खौफ अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और नई अज्ञात बीमारी ने इक्वेटोरियल गिनी में अपनी दस्तक दे दी है। इस देश में फैली अज्ञात बीमारी ने अब तक 8 लोगों की जान ले ली है। इस नई संक्रामक बीमारी की वजह से गिनी ने देश में 200 से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया है। इसके साथ ही इनके कहीं भी आने जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिनी के स्वास्थ्य मंत्री मितोहा ओन्डो’ओ अयाकाबा ने बताया कि 7 फरवरी को पहली बार इस बीमारी के संक्रमण की सूचना मिली थी।शुरुआती जांच में पता चला था कि इस बीमारी के संक्रमण से मृत हुए व्यक्ति के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने वाले लोग भी इसकी चपेट में आ गए। गिनी की सरकार ने बीमारी का सैंपल जांच के लिए अपने पड़ोसी देश गैबॉन भेजा है। वहीं जिन गांवों में यह बीमारी फैली है उसके आस-पास आवाजाही पर बैन लगा दिया है और 200 लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस बीमारी में बुखार के साथ ही नाक से रक्तस्राव और जोड़ों में दर्द होता है और कुछ ही घंटों में मौत हो जा रही है। हेल्थ मिनिस्टर मितोहा ओन्डो’ओ अयाकाबा ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “हम लस्सा या इबोला जैसे रक्तस्रावी बुखार को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।”

उधर इस बीमारी के संक्रमण का पता चलते ही इक्वेटोरियल गिनी के पड़ोसी देश कैमरून ने अपने बॉर्डर को सील कर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद विधायक पति के साथ 3-4 घंटे रोज वक्त बिताती थी पत्नी, छापा पड़ा तो मिली आपत्तिजनक चीजों के साथ रुम में और फिर

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…