• 12/02/2023

Video: ईसा मसीह वैष्णव थे, PM और CM को दंड मिलना चाहिए, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बताई ये वजह

Video: ईसा मसीह वैष्णव थे, PM और CM को दंड मिलना चाहिए, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बताई ये वजह
Spread the love

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा बयान सामने आया है। शंकराचार्य ने मुस्लिमों और ईसाईयों को सनातनी बताया है। उन्होंने कहा कि सबके पूर्वज सनातनी हिन्दू ही थे। ईसा मसीह की रोम में तिलक वाली प्रतिमा स्थापित है, जिसे ढककर रखा गया है। ईसा मसीह वैष्णव थे। ईसा मसीह 10 साल तक भारत में रहे हैं, लगभग 3 साल तक भारत में रहे हैं। ईसा मसीह को जब सूली पर लटकाया गया तो वे इलाज के लिए जम्मू-कश्मीर आए थे। जम्मू कश्मीर में ही उनकी समाधि है। ईसा मसीह को मानने वाले सब वैष्णव हो जाएं।

योगी आदित्यनाथ गौहत्या समर्थक

गौ हत्या को लेकर भी निश्चलानंद सरस्वती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर गौ हत्या का समर्थक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वैध बूचड़खाना चलते रहना चाहिए और अवैध बूचड़खाना बंद हो जाना चाहिए। उन्होंने यह नहीं कहा कि वैध और अवैध दोनों बंद हो। एक तरह से गौ हत्या का उन्होंने समर्थन कर ही दिया।

सबको दंड मिलना चाहिए

शंकराचार्य ने धर्मांतरण को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, कलेक्टर, कमिश्नर जैसे लोगों की जानकारी में ही धर्मांतरण होता है। अगर भारत में हिन्दुओं को धर्मच्युत किया जाता है तो यह नैतिक अपराध है। उस अपराध का दंड इन सबको मिलना चाहिए।

Related post

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन 350 करोड़ के पार पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 46वें दिन…

Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। सीमित…
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा…

Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने…