• 12/02/2023

Video: ईसा मसीह वैष्णव थे, PM और CM को दंड मिलना चाहिए, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बताई ये वजह

Video: ईसा मसीह वैष्णव थे, PM और CM को दंड मिलना चाहिए, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बताई ये वजह
Spread the love

शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ा बयान सामने आया है। शंकराचार्य ने मुस्लिमों और ईसाईयों को सनातनी बताया है। उन्होंने कहा कि सबके पूर्वज सनातनी हिन्दू ही थे। ईसा मसीह की रोम में तिलक वाली प्रतिमा स्थापित है, जिसे ढककर रखा गया है। ईसा मसीह वैष्णव थे। ईसा मसीह 10 साल तक भारत में रहे हैं, लगभग 3 साल तक भारत में रहे हैं। ईसा मसीह को जब सूली पर लटकाया गया तो वे इलाज के लिए जम्मू-कश्मीर आए थे। जम्मू कश्मीर में ही उनकी समाधि है। ईसा मसीह को मानने वाले सब वैष्णव हो जाएं।

योगी आदित्यनाथ गौहत्या समर्थक

गौ हत्या को लेकर भी निश्चलानंद सरस्वती ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर गौ हत्या का समर्थक होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वैध बूचड़खाना चलते रहना चाहिए और अवैध बूचड़खाना बंद हो जाना चाहिए। उन्होंने यह नहीं कहा कि वैध और अवैध दोनों बंद हो। एक तरह से गौ हत्या का उन्होंने समर्थन कर ही दिया।

सबको दंड मिलना चाहिए

शंकराचार्य ने धर्मांतरण को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, कलेक्टर, कमिश्नर जैसे लोगों की जानकारी में ही धर्मांतरण होता है। अगर भारत में हिन्दुओं को धर्मच्युत किया जाता है तो यह नैतिक अपराध है। उस अपराध का दंड इन सबको मिलना चाहिए।

Related post

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 19 तीर्थयात्री बोधगया, सारनाथ एवं नालंदा के लिए रवाना रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…
बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप

बस्तर के युवा का हिमालय में परचम, 14,830 फीट…

Spread the loveदुर्गम पहाड़ियों और कठिन चुनौतियों को पार कर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव रायपुर / बस्तर के युवा अपनी प्रतिभा,…
खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान :  साव

खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता…

Spread the love‘खेले बर आगू आहू सरगुजा के मान बढ़ाहू’ के संदेश के साथ संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ…