• 12/02/2023

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया टारगेट किलिंग का आरोप, साव की चेतावनी, कहा- अब कुछ हुआ तो…

बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया टारगेट किलिंग का आरोप, साव की चेतावनी, कहा- अब कुछ हुआ तो…
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या के मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर टारगेट किलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी पराजय सुनिश्चित देखकर कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग के षड्यंत्र पर उतर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रशासन के राजनीतिकरण के जरिए मौत के घाट उतारा जा रहा है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है। सोची समझी सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में पिछले 30 दिनो में भाजपा के 4 जुझारू संकल्पशील कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है।

यह सीधे तौर पर राजनीतिक हत्या है और कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में इस तरह की नृशंस हत्याएं हो रही हैं और कांग्रेस मौन है।कांग्रेस यह समझ चुकी है कि अब वह सत्ता से बाहर हो रही है तो पैर उखड़ते देख कांग्रेस के हाथ फूल गए हैं और वह बस्तर में चुनाव जीतने के लिए रक्तपात का सहारा ले रही है। कांग्रेस समझती है कि हिंसा में भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने से भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश कम हो जाएगा अथवा वह इस कांग्रेस प्रायोजित आतंक से भयभीत हो जाएंगे। कांग्रेस ऐसा समझती है तो वह गलतफहमी पाल कर बैठी है। भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष की कोख से उत्पन्न हुए बलिदानी कार्यकर्ता हैं।

अरुण साव ने कहा घटनाक्रम देखने लायक है एक हत्या जगदलपुर में, एक नारायणपुर में ,एक बीजापुर में एक दंतेवाड़ा में हर जगह हत्याएं कर दहशत का माहौल बनाया जा रहा है।

हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा शांति की स्थापना के लिए प्राण की बाजी लगाई है। हम डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायी हैं। हमने कश्मीर में बलिदान दिया हैं और कश्मीर को शांति की राह पर लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारा 370 और 35 ए खत्म की है। इसी तरह भाजपा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के आतंक का लोकतांत्रिक तरीके से डटकर मुकाबला कर रही है और यकीनन हम जीत हासिल करके बस्तर और छत्तीसगढ़ को आतंक से मुक्त करा कर विकास के रास्ते पर ले जाएंगे।

दमन की राजनीति

कांग्रेस सरकार दो मोर्चों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षड्यंत्र कर रही है। एक तरफ हत्या कराई जा रही है और पुलिस के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं का दमन किया जा रहा है। उन्हें जेल में ठूंसा जा रहा है। नारायणपुर में सरकारी संरक्षण में हो रहे धर्मांतरण का विरोध करने पर भाजपा के एक दर्जन से ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादकर जेल भेज दिया गया। ताकि उनका मनोबल टूट जाये। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इस कायर सरकार की ज्यादतियों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं।

अरुण साव ने कहा ने कांग्रेस सरकार लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी कम कर रही है ऐसे में यह बात और साफ हो जाती है कि यह टारगेट किलिंग है।

चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या करवाकर छत्तीसगढ़ की राजनीति को कलंकित करने का काम कर रही है एक तरफ हत्या दूसरी तरफ झूठे मुकदमे और तीसरी तरफ जिला बदर करने के नोटिस जनता सब देख रही है हम चुनौती देना चाहते हैं कि कांग्रेस ने यह सब बंद नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा कराई जा रही रक्त पात की घटनाओं के विरोध में मशाल यात्रा निकाली जा रही है ऐसी हिंसक घटनाओं के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता का साथ आम जनता भी दे रही है। पत्रकारवार्ता में प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित रहें।

Related post

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे…

Spread the loveरायपुर- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु…
छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में एआई (AI) तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों…

Spread the loveरायपुर- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनी ग्रामीण सड़कों के रखरखाव और उनकी गुणवत्ता को…
सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, समय पर हुआ छात्रा का कॉलेज प्रवेश

सेवा सेतु’ केंद्र से 24 घंटे में मिला आय…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य शासन की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु पोर्टल’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही…