• 13/02/2023

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच

IND vs AUS टेस्ट सीरीज का बदला शेड्यूल, जानिए अब कहां होंगे मैच
Spread the love

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के शेड्यूल में बदलाव हो गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जाना था लेकिन इस मैच को इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार सुबह प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई ने बताया कि, “बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट, जो मूल रूप से 1 से 5 मार्च तक एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में होने वाला था, अब इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। क्षेत्र में कठोर सर्दियों की स्थिति के कारण, आउटफ़ील्ड में पर्याप्त घास घनत्व नहीं है और पूरी तरह से विकसित होने के लिए कुछ समय की आवश्यकता होगी।”

ये है शेड्यूल 

दूसरा टेस्ट – दिल्ली में 17 से 21 फरवरी
तीसरा टेस्ट- इंदौर में 1 से 5 मार्च
चौथा टेस्ट- अहमदाबाद में 9 से 13 मार्च

चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया था। इस मैच में भारत ने एक पारी और 132 रनों से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इसे भी पढ़ें: WPL: विमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, इन दो टीमों के बीच होगा पहला मैच

Related post

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों गेद में हो गया लाखों का नुकसान

IPL: BCCI को महंगी पड़ी अर्शदीप की बॉलिंग, दों…

Spread the loveIPL के खेले जा रहे मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 14 रन से मात…