• 13/02/2023

अजब-गजब: DRM की बेटी का चोरी हुआ जूता GRP ने खोज निकाला, 1 महीने से 3 एजेंसियां कर रही थी तलाश

अजब-गजब: DRM की बेटी का चोरी हुआ जूता GRP ने खोज निकाला, 1 महीने से 3 एजेंसियां कर रही थी तलाश
Spread the love

कभी भैंस तो कभी कुत्ता तो कभी तोता खोजने के लिए पुलिस को लगा दिया गया। लेकिन हद तो तब हो गई जब जूता खोजने के लिए एक नहीं बल्कि 3-3 एजेंसियों को लगा दिया गया। आखिरकार लंबी चली जांच-पड़ताल के बाद डीआरएम की बेटी का चोरी हुए जूते को खोज निकाला गया।

ओडिशा के संबलपुर डीआरएम विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह लखनऊ मेल एक्सप्रेस की एसी बोगी में सफर कर रही थी। सफर के दौरान 4 जनवरी को मानवी सिंह का 10 हजार रुपये का जूता चोरी हो गया। बरेली स्टेशन में उतरने के बाद उन्होंने 5 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई। डीआरएम साहब की बेटी का जूता था लिहाजा तीन एजेंसियों जीआरपी, आरपीएफ और आईआरसीटीसी को टीम को जूता ढूंढने के काम पर लगा दिया गया।

सीसीटीवी तक खंगाला

जूता खोजने के काम में लगी जीआरपी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। जिस महिला के ऊपर डीआरएम की बेटी ने संदेह जताया था वह भी उन्हीं के पास वाली सीट पर बैठी थी। जिसके बाद उस महिला की तलाश शुरु की गई।

आईआरसीटीसी से भी ली मदद

आईआरसीटीसी अधिकारियों से एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों की जानकारी देने के लिए मदद मांगी गई। आखिरकार पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने गलती से जूता पहनना स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने डीआरएम की बेटी के चोरी हुए जूते को बरामद कर लिया।

Related post

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम…

Spread the loveरायपुर- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत पर सोलर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ में रेलवे विकास अब केवल नई रेल लाइनों के निर्माण तक सीमित नहीं रह गया है,…
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री…

Spread the loveरायपुर- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, उदयपुर में आयोजित विकासखंड…