• 14/02/2023

‘घर पर ही रहें बाबू-सोना..’; लाठी को तेल पिलाते शिव सैनिकों ने दी ये चेतावनी, Video वायरल

‘घर पर ही रहें बाबू-सोना..’; लाठी को तेल पिलाते शिव सैनिकों ने दी ये चेतावनी, Video वायरल
Spread the love

आज प्रेमी जोड़ों का त्यौहार वैलेंटाइन डे है। प्यार करने वाले इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं और इसे कुछ खास तरीके से सेलिब्रेट करना चाहते हैं। इसके लिए पार्क से लेकर मॉल और रेस्टोरेंट जाते हैं। लेकिन अगर आप भी अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ वक्त बिताने के लिए ऐसा ही कुछ सोच रहे होंगे तो सावधान हो जाएं। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिवसेना के कार्यकर्ता वैलेंटाइन डे कि विरोध में अपनी लाठियों में तेल पिलाते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही वे प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे से दूर रहने के लिए उन्हें आगाह भी करते नजर आ रहे हैं कि वे घर से न निकलें। वीडियो मध्य प्रदेश के सागर जिले का बताया जा रहा है। वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना के नेता इकट्ठा होते हैं और बकायदा लठ की पूजा कर उसे तेल पिलाते हैं।

सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर शिवसैनिकों द्वारा लगाए जा रहे नारों को भी सुना जा सकता है। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए, “जहां मिले बिट्टू सोना तोड़ देंगे कोना कोना।”

Related post

Monsoon Session 2026: संसद में कई अहम बिलों पर मुहर, NCDC संशोधन बिल समेत कई प्रस्ताव पारित

Monsoon Session 2026: संसद में कई अहम बिलों पर…

Spread the loveMonsoon Session 2026:  20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसूत्र का आज 17वां दिन रहा। सत्र के अब…
Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखाई देगा या नहीं

Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य…

Spread the loveSurya Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को होने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि…
राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन: 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम

राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन: 15.92…

Spread the loveराजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव ने राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख…