• 14/02/2023

IT Raid: BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर IT का छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त, कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल

IT Raid: BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तरों पर IT का छापा, कर्मचारियों के फोन जब्त, कांग्रेस ने बताया अघोषित आपातकाल
Spread the love

आयकर विभाग ने बीबीसी के दफ्तर पर छापामार कार्रवाई की है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई दिल्ली, मुंबई सहित एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर चल रही है। आईटी की टीम ने बीबीसी के दफ्तर पर आवाजाही को बंद कर दिया है। कर्मचारियों को बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक कि उनके मोबाइल भी रखवा लिया गया है। इस मामले में आयकर विभाग की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

उधर कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल बताया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, “पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया।” कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी पर आयकर की कार्रवाई पर कहा, “यहां हम यहां अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है। ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’।”

गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री से शुरु हुआ विवाद

आपको बता दें हाल ही में गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’  को लेकर बीबीसी चर्चा में आई थी। केंद्र सरकार ने बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री के लिंक को साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद जेएनयू सहित देश भर में कई जगह इसकी स्क्रीनिंग को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित हुई।

Related post

राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन: 15.92 करोड़ की लागत से बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम

राजनांदगांव में 43.61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन: 15.92…

Spread the loveराजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव ने राजनांदगांव शहर में 43 करोड़ 61 लाख…
राजगढ़ में बड़ा हादसा: पुल से फिसलकर नाले में गिरी कार, सात की मौत

राजगढ़ में बड़ा हादसा: पुल से फिसलकर नाले में…

Spread the love*मृतकों में दो बच्चे शामिल, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान; एक लापता की तलाश जारी* भोपाल। मध्य प्रदेश…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर दौरे पर

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर दौरे पर

Spread the loveकांकेर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज  मंगलवार, 11 अगस्त को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह…