• 15/02/2023

एंकर के कत्ल की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, तो इस वजह से दोस्त ने किया मर्डर

एंकर के कत्ल की गुत्थी सुलझी, 2 आरोपी गिरफ्तार, तो इस वजह से दोस्त ने किया मर्डर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में यूट्यूबर एंकर इशिका शर्मा की मौत की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। हत्या का आरोपी और कोई नहीं बल्कि एंकर का करीबी दोस्त ही निकला। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहन पाण्डु के साथ ही उसके एक और साथी को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी रोहन पाण्डु और एंकर इशिका शर्मा 6 साल से एक दूसरे को जानते थे। आरोपी का मृतिका के घर भी आना जाना था। आरोपी को मृतिका का किसी और युवक से बात करना बिल्कुल पसंद नहीं था।  कुछ दिन पहले युवती को किसी और युवक से बात करते देखा था और उस पर नाराज हुआ। हत्या से तीन-चार दिन पहले उसने युवती के मोबाइल पर दूसरे लड़के से हुई वाट्सअप चैट को पढ़ लिया था। जिसके बाद युवती के साथ उसका काफी विवाद हुआ।

जिसके बाद आरोपी रोहन पाण्डु ने अपने दोस्त राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई। योजना के तहत वह अपने दोस्त के साथ जांजगीर पहुंचा और होटल से खाना पैक करा कर युवती के घर पहुंचा। आरोपी ने युवती के भाई के खाने में नींंद की गोली मिला दी। जिससे उसका भाई बेहोशी की हालत में सो गया।

इसी दौरान मृतिका को किसी और युवक से बात करता देख आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी मृतिका के घर से सोने-चांदी के जेवरात 03 नग मोबाईल और स्कूटी लूट कर फरार हो गये थे। आरोपी रोहन पाण्डु फरार होने के बाद अपनी पहचान (हुलिया) छिपाने के लिये, रायगढ़ में जाकर अपना बाल कटवा लिया।

मामले में पुलिस ने रोहन के पास से 03 नग मोबाईल, सोने की अंगुठी, सोने का लॉकेट, सोने का ब्रेसलेट, चांदी का सिक्का, स्मार्ट वार्च (घण्ड़ी), चांदी एवं मोती ब्रेसलेट, कान की फुल्ली, स्कूटी बरामद कर ली है। वहीं आरोपी राजेन्द्र सूर्या के कब्जे से – सोने का चेन, सोने का अंगुठी, चांदी का पायल, चांदी का सिक्का, एक मोबाईल, घटना प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद किया है।

आपको बता दें 13 फरवरी को इशिका का शव उसके घर पर बिस्तर में मिला था। हत्या वाले दिन इशिका के माता-पिता घर पर नहीं थे। वह अपने छोटे भाई के साथ घर पर ही थी। उनके अलावा आरोपी रोहन और उसका दोस्त भी उनके घर पर था।

इसे भी पढ़ें: CG में प्रेमी ने की प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, गला काटकर धड़ से किया अलग

इसे भी पढ़ें: बुरे फंसे अक्षय कुमार, भारत के नक्शे का किया अपमान! केन्द्रीय गृहमंत्रालय और पुलिस में हुई शिकायत 

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…