• 15/02/2023

पेट्रोल-डीजल के दाम में हो सकती है कटौती, मोदी सरकार टैक्स घटाने पर कर रही विचार

पेट्रोल-डीजल के दाम में हो सकती है कटौती, मोदी सरकार टैक्स घटाने पर कर रही विचार
Spread the love

बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता के लिए एक राहत की खबर आ रही है। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते हैं। सरकार फ्यूल्स की कीमतों पर लगाए गए टैक्स को घटा सकती है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार यह फैसला फरवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने के बाद ले सकती है। भारत की वार्षिक खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी से बढ़कर 6.52 फीसदी पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, “खाद्य मुद्रास्फीति बढ़े रहने की आशंका है। वहीं, दूध, मक्का और सोया तेल की कीमतें निकट भविष्य में मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ा रही हैं। सरकार मक्का जैसे उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करने पर विचार कर रही है। वहीं, फ्यूल पर टैक्स भी फिर से कम किया जा सकता है।”

पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में काफी गिरावट आई है। ऐसे में सरकार ईंधन के दाम के ऊपर लगाए गए टैक्स कम कर सकती है। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आ सकती है। इससे महंगाई में भी राहत मिलने के आसार हैं। जानकारी के मुताबिक सरकार मक्का के दाम में भारी कटौती करने के साथ ही सोया तेल के दाम घटाने पर भी विचार कर रही है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…