• 17/02/2023

BREAKING: KTU से आनंद शंकर बहादुर की छुट्टी, चंद्रशेखर ओझा को बनाया गया विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार

BREAKING: KTU से आनंद शंकर बहादुर की छुट्टी, चंद्रशेखर ओझा को बनाया गया विश्वविद्यालय का नया रजिस्ट्रार
Spread the love

राज्य सरकार ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के पद से आनंद शंकर बहादुर की छुट्टी कर दी है। उनकी जगह शासकीय महाविद्यालय खरोरा के अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर ओझा को विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

आनंद शंकर बहादुर को रजिस्ट्रार पद से हटाने के बाद उन्हें आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय के पद पर पदस्थ किया गया है। आनंद शंकर बहादुर दुर्ग जिले के चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में अंग्रेजी के सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थे। राज्य सरकार ने उन्हें 9 जून साल 2019 को प्रतिनियुक्ति पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया था।

आपको बता दें राज्य सरकार ने आनंद शंकर बहादुर की छुट्टी हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस के ठीक बाद की है। विश्वविद्यालय में कार्यरत 23 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी। जिसके बावजूद कर्मचारियों को उनकी सेवाओं से पृथक कर दिया गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में न्यायालय की अवमानना की याचिका दाखिल की थी। याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कुलपति बलदेव भाई शर्मा और रिजस्ट्रार आनंद शंकर बहादुर को नोटिस जारी किया है।

इसे भी पढ़ें: कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस, ये है मामला 

Related post

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल संकट से मिली राहत और 45 हेक्टेयर खेती को मिला पानी

ग्रामीणों की मांग पर बना सकालो मुरना बांध, जल…

Spread the love00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर।…
राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : मुख्यमंत्री साय

राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी…

Spread the love00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00…
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार: मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ…

Spread the love00 अंतागढ़ के लामकन्हार में सुनी मन की बात की 138वीं कड़ी 00 प्रधानमंत्री मोदी ने की छत्तीसगढ़ के…