• 16/02/2023

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस, ये है मामला

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट की अवमानना का नोटिस, ये है मामला
Spread the love

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को हाईकोर्ट ने एक मामले में अवमानना का नोटिस जारी किया है। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के मामले में यह नोटिस जारी किया गया है।

मामला कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का है। विश्वविद्यालय की स्थापना काल से कार्यरत 23 कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें उऩ्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी है और प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए काम करने का आदेश दिया है। इससे पहले इन कर्मचारियों के पक्ष में हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया था। न्यायालय ने आदेश जारी कर विश्वविद्यालय को उन्हें सेवा से नहीं हटाने का निर्देश दिया था।

कुलपति और रजिस्ट्रार ने हाईकोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए लिपिक, टायपिस्ट, कम्प्यूटर आपरेटर, कैमरा आपरेटर, टेक्नीशियन रेडियो एवं टीवी स्टूडियो, असिस्टेंट लायब्रेरियन, ड्राइवर, भृत्य, गार्डनर और स्वीपर जैसे पदों पर वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को हटा दिया। जिसके बाद इन कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कुलपति बलदेव भाई शर्मा और रजिस्ट्रार आनंद शंकर बहादुर को नोटिस जारी किया है।

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने…

Spread the loveरायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के…

Spread the loveअंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत…