• 17/02/2023

IPL 2023: आईपीएल 16 वें सीजन का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरु होंगे मुकाबले और किनके बीचे खेले जाएंगे मैच

IPL 2023: आईपीएल 16 वें सीजन का शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरु होंगे मुकाबले और किनके बीचे खेले जाएंगे मैच
Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। सीजन की शुरुआत 31 मार्च से हो रही है। पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। वहीं फाइनल मैच 28 मई को होगा।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गुजरात और चेन्नई के बीचे खेला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में 18 डबल हैडर होंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3ः30 और दूसरा मैच शाम 7ः30 बजे शुरु होगा।

58 दिन तक यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम 14 मैच खेलेगी। जिसमें 7 मैच अपने होम होम टाउन और 7 मैच विपक्षी टीम के होम टाउन में खेला जाएगा। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज के बाद टॉप 4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

जारी शेड्यूल के मुताबिक 1 अप्रैल को कोलकाता-पंजाब के बीच पहला और दिल्ली-लखनऊ के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। 2 अप्रैल को राजस्थान-सनराइजर्स के बीच पहला और बेंगलुरु-मुंबई के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। 8 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच होगा।

Related post

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले अवैध सप्लायर, 160 पाव शराब के साथ 7 गिरफ्तार

रायपुर में शराब दुकान से जुड़े कर्मचारी ही निकले…

Spread the loveरायपुर। अवैध शराब के खिलाफ रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरंग क्षेत्र में सात लोगों को गिरफ्तार किया…
गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां बेचकर कमाए 1.80 लाख रुपये

गणेशोत्सव में बस्तर की महिलाओं का कमाल, इको-फ्रेंडली मूर्तियां…

Spread the loveरायपुर, 14 सितंबर 2026/छत्तीसगढ के बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड स्थित तारापुर गांव की महिलाओं ने अपनी लगन और…
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं :…

Spread the loveप्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर की संध्या हर घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का किया आह्वान…