• 18/02/2023

Terrorist Attack: पुलिस हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 4 घंटे चली मुठभेड़, 5 दहशतगर्दों सहित 6 की मौत

Terrorist Attack: पुलिस हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 4 घंटे चली मुठभेड़, 5 दहशतगर्दों सहित 6 की मौत
Spread the love

आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान अब खुद आतंक की चपेट में है। आतंकवादियों ने शुक्रवार की शाम कराची (Karachi) में पुलिस मुख्यालय (Police Headquarter) पर हमला बोल दिया। पीएचक्यू पर आतंकी हमले से अफरा-तफरी मच गई। तकरीबन 4 घंटे तक हुई गोलीबारी में पाकिस्तान रेंजर्स ने 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। वहीं एक पुलिस कर्मी की भी मौत हो गई। इस हमले में 11 लोग घायल हुए हैं।

देर रात तक चली मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने पुलिस मुख्यालय को आतंकियों से खाली करा लिया। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान ने ली है। पीए

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम 7 बजे के आसपास 8 से 10 आतंकी पुलिस की वर्दी में पीएचक्यू में घुसे। पांच मंजिलों वाले मुख्यालय भवन में घुसते ही आतंकियों ने ग्रेनेड फेंककर कई धमाके किए। जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरु कर दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये अभियान शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर खत्म हुआ।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…