• 18/02/2023

बड़ा खुलासा: निक्की यादव से साहिल ने की थी शादी, हत्या की साजिश में पिता सहित 5 गिरफ्तार

बड़ा खुलासा: निक्की यादव से साहिल ने की थी शादी, हत्या की साजिश में पिता सहित 5 गिरफ्तार
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुए निक्की यादव के मर्डर केस (Nikki Yadav Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है। साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। पुलिस ने दोनों की शादी के सर्टिफिकेट बरामद कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की इस शादी से साहिल का परिवार खुश नहीं था और वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे।

मामले में दिल्ली काइम ब्रांच ने शनिवार को निक्की की हत्या की साजिश के आरोप में साहिल के पिता वीरेन्द्र सिंह, भाई आशीष औऱ नवीन के साथ ही उसके दोस्त अमर औऱ लोकेश को भी गिरफ्तार किया है। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेब है।

अपराध शाखा के स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने मीडिया को बताया, “पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। उसने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने अन्य सह-आरोपी व्यक्तियों को इसके बारे में जानकारी दी थी। उसके बाद वे सभी साथ में शादी समारोह में शामिल हुए थे। इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि और पता लगाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। आगे की जांच चल रही है।”

Related post

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त

सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल…

Spread the loveसुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने…
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने…

Spread the loveरायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर…
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के…

Spread the loveअंतरराज्यीय जांच नाके पर वाहन की तलाशी में 400 किलोग्राम गांजा बरामद, छह लाख 50 हजार रुपये नकद समेत…