• 19/02/2023

CG में तैनात CRPF के 2 दर्जन से ज्यादा जवान फूड प्वायजनिंग के शिकार, अस्पताल में इलाज जारी

CG में तैनात CRPF के 2 दर्जन से ज्यादा जवान फूड प्वायजनिंग के शिकार, अस्पताल में इलाज जारी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र में तैनात दो दर्जन से ज्यादा जवान फूड प्वायजनिंग के शिकार हो गए हैं। इलाज के लिए सभी जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें कि तकरीबन 20 जवानों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं 5 जवानों का इलाज अभी भी जारी है।

सभी जवान सीआरपीएफ के 230 बटालियन के हैं। दंतेवाड़ा के बचेली से 7-8 किलोमीटर आगे जंगल के बीच बने नरेली कैम्प में जवानों के लिए खाने में छोले भटूरे बनाया गया था। छोले भटूरे खाने के बाद जवानों की तबियत बिगड़ने लगी। एक-एक करके कई जवानों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।

शुरुआत में जवानों का कैम्प के ही अस्पताल में इलाज किया गया। लेकिन जब जवानों की संख्या बढ़ने लगी तो सभी को इलाज के लिए बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अभी भी 5 जवानों का इलाज जारी है।

Related post

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों में 200 रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती को मंजूरी, आवेदन की तारीख कब ?

छत्तीसगढ़ में पटवारी भर्ती को लेकर अपडेट, 26 जिलों…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पटवारी के 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी…
छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड, आवास के साथ अधोसंरचना विकास में निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मंत्री ओ.पी. चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास का प्रमुख इंजन बनेगा हाउसिंग बोर्ड,…

Spread the loveरायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल आने…
CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े होश, इस हाल में मिली छात्रा, मचा हड़कंप…..

CG- कन्या आवासीय विद्यालय का कमरा खुलते ही उड़े…

Spread the loveभानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12वीं कक्षा की एक…