• 20/02/2023

Video: युवक कांग्रेस और NSUI ने ED दफ्तर का किया घेराव, CRPF और Police से हुई झड़प, जवानों ने भांजी लाठी

Video: युवक कांग्रेस और NSUI ने ED दफ्तर का किया घेराव, CRPF और Police से हुई झड़प, जवानों ने भांजी लाठी
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले विधायकों और नेताओं के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से सूबे की सियासत गरमाई हुई है। कार्रवाई की जानकारी लगते ही सुबह से कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी के खिलाफ छापे वाली जगहों पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर में युवक कांग्रेस औऱ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई के विरोध में आज ED कार्यालय का घेराव किया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ईडी कार्यालय के बाहर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों से झड़प भी हुई। जिसके बाद सीआरपी के जवानों ने कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठियां भी भांजी।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में कोल लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। आज सुबह-सुबह ईडी की टीम ने कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव राय, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, गिरीश देवांगन, प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की।

राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई से राजधानी रायपुर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दिल्ली में एआईसीसी के पदाधिकारियों और राजधानी रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर ईडी की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। नेताओं ने बीजेपी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाया।

देखिए वीडियो

 

Related post

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल…

Spread the love00 40 पुरुष बंदियों ने सीखी कंप्यूटर की बारीकियां, 30 महिला बंदियों को ब्यूटी पार्लर एवं हेयर ड्रेसिंग का…
CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक घायल

CG : छत्तीसगढ़ में दो भीषण सड़क हादसे, ट्रैक्टर…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही।  जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरवाही थाना क्षेत्र में…
CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा गुस्सा, टांगी से हमला कर सगे मामा की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

CRIME: मां से मारपीट होते देख भांजे का फूटा…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवई बीजापारा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…