• 08/03/2023

पुलिस डॉग का कमाल, 20 सेकंड में हत्या का केस ऐसे सुलझाया, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

पुलिस डॉग का कमाल, 20 सेकंड में हत्या का केस ऐसे सुलझाया, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
Spread the love

किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस को महीनों से लेकर सालों तक का भी समय लग जाता है। लेकिन पुलिस डॉग ने हत्या के एक मामले को महज सेकंड में ही सुलझा दिया और कातिल को दबोच लिया। यह देख हर कोई दंग रह गया और पुलिस डॉग कैटी की जमकर तारीफ भी की। अब कैटी को ‘पुलिस ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।

मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का है। यहां जसपुर के ग्राम बढ़ियोंवाला में शाकिब अहमद का शव संदिग्धअवस्था में गेहूं के खेत में मिला था। सूचना पर पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और चाकू बरामद किया।

Also Read: IMD ALERT: आंधी-तूफान के साथ इन राज्यों में होगी ओलावृष्टि, यहां होगी बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पुलिस ने मृतक के कपड़ों को डॉगी कैटी को सुंघाया और उसे छोड़ दिया। कपड़ा सूंघने के बाद कैटी ने पास खड़े युवक को छोड़ मृतक के चचेरे भाई कासिम उर्फ दानिश पर ही झपट पड़ी और भौंकने लगी। पुलिस ने कासिम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने हत्या का अपराध कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे के दौरान विवाद होने पर उसने बेल्ट से गला दबाकर शाकिब की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने शाकिब के पेट पर चाकू की नोक से जानवर के पंजे का निशान बना दिया था ताकि उसकी मौत जानवर के हमले से हुई नजर आए।

Also Read: ED Breaking: CM की बेटी की भी होगी गिरफ्तारी? ED ने समन भेज इस दिन किया तलब 

Related post

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज,कई…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में आगामी धान खरीदी की तैयारियों को लेकर आज होने वाली कैबिनेट बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही…
विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल

विशेष लेख : पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु…

Spread the loveनया छत्तीसगढ़, नई उम्मीदें: पर्यटन से गांवों की तस्वीर बदलने वाले नायकों की अनकही कहानी धनंजय राठौर सयुक्त संचालक…
वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर

वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में…

Spread the loveवन क्षेत्रों की 18 सड़कों के उन्नयन की अनुशंसा, गोमर्डा अभयारण्य में स्थानांतरित किए जाएंगे 50 काले हिरण ‘ऑरेंज…