• 15/03/2023

AIIMS के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ के अंदर ही बच्चे की कर दी हार्ट सर्जरी, वो भी मात्र 90 सेकंड में

AIIMS के डॉक्टरों का कमाल, गर्भ के अंदर ही बच्चे की कर दी हार्ट सर्जरी, वो भी मात्र 90 सेकंड में
Spread the love

दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने ऐसा कमाल किया है कि सुनकर हर कोई अचरज में पड़ जाए। यहां डॉक्टरों ने मां के गर्भ के भीतर पल रहे बच्चे के छोटे से दिल की सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने बैलून डाइलेशन सर्जरी करके बच्चे के दिल का बंद वाल्व को खोला। इस सर्जरी को डॉक्टरों ने महज 90 सेकंड में पूरा कर दिया। इस सफल सर्जरी के बाद बच्चा और मां दोनों ही सुरक्षित हैं। अब डॉक्टरों की टीम बच्चे के हार्ट ग्रोथ की मॉनिटरिंग कर रही है।

28 साल की इस महिला का पहले तीन बार गर्भपात हो चुका है। उसे जब AIIMS में भर्ती कराया गया तो जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे की हार्ट की कंडिशन के बारे में उसे बताया। जिसके बाद वो बेहोश हो गई। ऑपरेशन की सलाह पर महिला और उसका पति राजी हो गया।

डॉक्टरों के मुताबिक गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट सहित अन्य बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। इन बीमारियों को गर्भ में ही ठीक किया जा सकता है। जिससे बच्चे का सामान्य विकास होता है।

ऐसे किया ऑपरेशन

सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बैलून डाइलेशन के जरिए बच्चे की सर्जरी की गई। यह प्रोसिजर अल्ट्रासाउंड गाइडेंस में किया जाता है। इसके लिए हमने मां के पेट से बच्चे के दिल में एक सुई डाली। फिर बैलून कैथेटर की मदद से हमने बंद वॉल्व को खोला ताकि ब्लड फ्लो बेहतर हो सके। हम उम्मीद करते हैं कि सर्जरी के बाद बच्चे का दिल बेहतर तरीके से विकसित हो पाएगा और जन्म के समय दिल की बीमारियों का खतरा कम रहेगा।

डॉक्टर ने बताया कि इस तरह का ऑपरेशन गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक होता है। इसलिए काफी संभल कर सर्जरी करना पड़ता है। ये पूरा प्रोसिजर अल्ट्रासाउंड गाइडेंस के तहत किया जाता है और इसे बहुत जल्दी करना होता है, क्योंकि इसमें हार्ट चेंबर को पंक्चर किया जाता है। अगर इसमें कोई चूक हुई या समय अधिक लगा तो बच्चे की जान भी जा सकती है। इसलिए बहुत जल्दी और सटीक अनुमान के साथ परफॉर्म किया जाता है। हमने ये प्रोसिजर 90 सेकेंड में पूरा किया।

Also Read: मडिक्लेम के लिए मरीज का अस्पताल में भर्ती रहना जरुरी नहीं, कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला 

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…