• 19/03/2023

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को पहले अंदर जाने से रोका और फिर.. ये है मामला

राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कांग्रेस नेताओं को पहले अंदर जाने से रोका और फिर.. ये है मामला
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा पूरी टीम के साथ पहुंचे हैं। दिल्ली पुलिस की टीम भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दुष्कर्म पीड़िताओं से मुलाकात को लेकर दिए गए बयान के मामले में पहुंची है। इससे पहले राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

वहीं जैसे ही कांग्रेस नेताओं को राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस के पहुंचने की जानकारी मिली, वैसे ही पवन खेड़ा उनसे मिलने पहुंचे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें अदर जाने से रोक दिया। हालांकि बाद में उन्हें अंदर जाने की अनुमति दे दी गई। पवन खेड़ा का मामले में बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है। सरकार को क्या लगता है वह डर जाएंगे? खेड़ा के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शक्ति सिंह गोहिल भी राहुल गांधी के आवास पहुंच गए हैं।

Also Read: IMD Alert: चार दिनों तक होगी बारिश, इन राज्यों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने बताई तारीख 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “ये गंभीर मामला है इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें।”

Also Read: VIDEO: अमित शाह के बस्तर दौरे का विरोध, हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ निकाली रैली 

आपको बता दें भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिली थी जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है।

Also Read: जज बर्खास्त: CG में पदस्थ इस जज को किया गया बर्खास्त, आदेश जारी

Related post

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…
अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की असली पहचान

अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का…

Spread the loveरायपुर-अपनों के बीच जमीन पर बैठकर देसी स्वाद का आनंद, वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा—यही हमारी संस्कृति की…