• 19/03/2023

19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर की कोर्ट ने एक नाबालिग लड़के से पॉक्सो एक्ट यानी कि दुष्कर्म के मामले में एक युवती को 10 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने 3 हजार रुपये के अर्थदंड की भी सजा सुनाई है।

मामला साल 2018 का है। इंदौर के बाणगंगा थाना में 5 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने कहा था कि उसका नाबालिग बेटा दूध लेने गया था। लेकिन लौटा नहीं, उसने आशंका जताई कि कोई उसके बेटे को बहला फुसलाकर ले गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे एक युवती के साथ बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि राजस्थान की रहने वाली 19 वर्षीया युवती उसे बहला फुसलाकर गुजरात ले गई थी।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि युवती बार-बार उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। यहां तक कि उसका मोबाइल भी अपने पास रखती थी ताकि वह घर वालों से बात न कर सके। मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तह अपराध दर्ज किया। मामले में युवती के लगे आरोपों को सही पाते हुए कोर्ट ने युवती को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि यह देश का पहला मामला है जहां कोर्ट ने किसी लड़की को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनाई है।

 

Related post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’…

Spread the loveआधुनिक कृषि तकनीक से गांव की तस्वीर बदल रहीं हेमलता मनहर रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक…
नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने ग्रहण किया पदभार

नगरीय प्रशासन विभाग के नए संचालक महादेव क्षीरसागर ने…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नए संचालक भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2011 बैच के अधिकारी निलेश कुमार महादेव…
ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति

ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर,…

Spread the loveरायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी ई-बसें नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव  सोनमणि बोरा एवं केन्द्रीय आवासन…