• 19/03/2023

लॉरेंस बिश्नोई के बाद अब सलमान खान को इस गैंग्स्टर ने भी दी धमकी, ईमेल कर कहा- टाइम रहते…

लॉरेंस बिश्नोई के बाद अब सलमान खान को इस गैंग्स्टर ने भी दी धमकी, ईमेल कर कहा- टाइम रहते…
Spread the love

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बाद सलमान खान को अब कनाडियन गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। गोल्डी बराड़ के साथी ने सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजा है। मेल में कहा गया है कि गोल्डी बराड़ अभिनेता से बात करना चाहता है। मामले में सलमान खान के मैनेजर की तरफ से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और मेल भेजने वाले शख्स रोहित गर्ग के खिलाफ शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि ये तीनों सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Also Read: 19 साल की लड़की ने 15 साल के लड़के से किया रेप, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर रोहित गर्ग नाम के एक शख्स के मेल आईडी से सलमान खान की टीम के एक सदस्य को मेल भेजा गया। पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक मेल मे कहा गया है कि गोल्डी भाई (बराड़) अपने बॉस से मिलना चाहते हैं। इसके साथ ही मेल में कहा गया है कि उसे उम्मीद है कि सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई का वह इंटरव्यू देखा होगा। इस मामले को बंद कराने के लिए सलमान खान, गोल्डी बराड़ से बात कर सकते हैं। मेल में धमकी देते हुए आगे कहा गया है कि अभी टाइम रहते बता दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।

Also Read: अमृतपाल का ISI से कनेक्शन, पाकिस्तान से होती थी फंडिंग, पंजाब पुलिस का दावा 

आपको बता दें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है। बिश्नोई ने जेल के अंदर से ही एबीपी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर सलमान खान माफी मांग लें तो बात खत्म हो जाएगी। बिश्नोई ने कहा था कि सलमान को बीकानेर के मंदिर जाकर माफी मांगनी चाहिए। बिश्नोई ने आगे कहा था कि उसकी जिंदगी का मकसद सलमान को मारना है।

सलमान खान को इसलिए मारना चाहता है

गौरतलब है कि सलमान खान ने साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। जिसकी वजह से बिश्नोई समाज सलमान खान से नाराज है।

Also Read: IMD Alert: चार दिनों तक होगी बारिश, इन राज्यों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने बताई तारीख 

Related post

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 19 September 2026: राधा अष्टमी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका आज का द‍िन, मेष से मीन तक सभी जानें अपना भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 19 September 2026: कैसा रहेगा आपका…

Spread the loveAaj ka Rashifal 19 September 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कई राशियों के लिए नए…
गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…