• 24/03/2023

सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, बनेगी कमेटी

सरकारी कर्मचारियों की पेंशन पर वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, बनेगी कमेटी
Spread the love

पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार नई पेंशन योजना का रिव्यू करने का बड़ा फैसला लिया है। संसद में वित्त विधेयक पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि वित्त सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित होगी। यह कमेटी नई पेंशन योजना (NPS) का रिव्यू करेगी। भारी नारेबाजी और हंगामे के बीच लोकसभा में वित्त मंत्री ने वित्त विधेयक पेश किया। हंगामे के बीच ही इस पर वोटिंग हुई।

आपको बता दें साल 2004 के पहले OPS के तहत सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद एक तय पेंशन मिलती थी। जो कि रिटायरमेंट के समय कर्मचारी की सैलरी पर आधारित थी। इस योजना में कर्मचारी की मौत के बाद उसके परिवार को भी पेंशन दिए जाने का नियम था। लेकिन अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर दिया। इसके स्थान पर नई पेंशन योजना लागू किया गया। बाद में राज्यों ने भी नई पेंशन योजना को लागू कर दिया।

इन राज्यों ने OPS किया लागू

आपको बता दें कांग्रेस शासित प्रदेशों में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कर दिया है। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने इसे सबसे पहले लागू किया है। उसके बाद हिमाचल प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार अपने यहां लागू किया। वहीं झारखंड में कांग्रेस गठबंधन सरकार में हैं, वहां की सरकार भी इसे लागू कर चुकी है। जबकि पंजाब में लागू करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार इस पर विचार कर रही है।

Related post

Aaj Ka Panchang 18 May 2026: आज रोहिणी व्रत के दिन बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 May 2026: आज रोहिणी व्रत…

Spread the loveAaj Ka Panchang 18 May 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 18 मई 2026, सोमवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…
18 May 2026 ka Rashifal: सोमवार को चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

18 May 2026 ka Rashifal: सोमवार को चमकेगी इन…

Spread the love18 May 2026 Ka Rashifal: आज प्रथम (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है। द्वितीया…
नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल से था लापता, हादसा या साजिश?

नहर में मिली युवक की लाश, फैली सनसनी, कल…

Spread the loveबिलासपुर। मस्तुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मस्तुरी शराब भट्ठी के…