• 24/03/2023

Video: CG में बवाल: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा, कांग्रेस कार्यालय पर पथराव, BJYM नेता का फूटा सिर… स्थिति तनावपूर्ण

Video: CG में बवाल: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बीजेपी दफ्तर के बाहर हंगामा, कांग्रेस कार्यालय पर पथराव, BJYM नेता का फूटा सिर… स्थिति तनावपूर्ण
Spread the love

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बवाल हो गया। बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

मारपीट में भाजयुमो नेता का सिर फट गया वहीं कई और कार्यकर्ताओं को भी चोटे आई है। वहीं नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंकर नगर स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर भी पथराव कर दिया। जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर पथराव किया।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय में लगे पोस्टर पर कालिख पोत दी और पीएम मोदी का पुतला फूंका। इसे देख भाजपा कार्यकर्ता भी भड़क गए और सड़क पर उतरकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तकरीबन आधा घंटे तक बवाल चला। बढ़ते हंगामा को देख बड़ी संख्या में पुलिस बल को बीजेपी कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय के बाहर तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…