• 25/03/2023

Rahul Gandhi: अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके? डरकर मुझे अयोग्य घोषित किया गया, सांसदी जाने के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके? डरकर मुझे अयोग्य घोषित किया गया, सांसदी जाने के बाद पहली बार बोले राहुल गांधी
Spread the love

संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी शनिवार को पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  डरकर मुझे अयोग्य घोषित किया गया।

प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,  “मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि देश में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। इसके उदाहरण हम आए दिन देख रहे हैं। मैंने संसद में पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों को लेकर सवाल पूछा। अडानी को नियमों में बदलाव करके एयरपोर्ट दिए गए, इसपर मैंने संसद में बात की।संसद में दिया गया मेरा भाषण हटा दिया गया और बाद में मैंने लोकसभा अध्यक्ष को एक विस्तृत उत्तर लिखा।

राहुल ने आगे कहा, “मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा, मैं पीएम मोदी और अडानी के रिश्ते पर सवाल उठाता रहूंगा। मैंने अडानी पर सिर्फ एक ही सवाल पूछा था। मैं सवाल पूछता रहूंगा और भारत में लोकतंत्र की लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

20 हजार करोड़ किसके

राहुल गांधी ने कहा, “अडानी जी की शेल कंपनी हैं, उसमें 20 हजार करोड़ रुपये किसी ने निवेश किया, अडानी जी का पैसा नहीं है, पैसा किसी और का है। सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। मैंने संसद में प्रूफ लेकर, मीडिया रिपोर्ट्स निकालीं। अडानी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में डिटेल में बोला। ये रिश्ता नया नहीं है, रिश्ता पुराना है। मैंने इसको लेकर सवाल पूछा। मैं किसी चीज से नहीं डरता हूं, आप मुझे जेल में डालकर नहीं डरा सकते, ये मेरा इतिहास नहीं है। मैं हिंदुस्तान के लिए लड़ता रहूंगा।”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “संसद में मुझे बोलने नहीं दिया गया, मैंने संसद के स्पीकर को चिट्ठी भी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। संसद से मेरे भाषण हटाया गया, लेकिन मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा।

ओबीसी का मामला नहीं

राहुल गांधी ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है सब समाज एक हैं, सबको एक होकर चलना है, भाईचारा होना चाहिए, सबमें प्यारा होना चाहिए, नफरत नहीं होनी चाहिए, हिंसा नहीं होनी चाहिए। ये ओबीसी का मामला नहीं है, ये मोदी जी और अडानी जी के रिश्ते का मामला है। मुझे तो इस बात का जवाब चाहिए कि अडानी जी को 20 हजार करोड़ कहां से मिले?”

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी मेरे अगले भाषण से डरे हुए हैं, आखिर कोई अडानी को मिले पैसों पर जवाब क्यों नहीं दे रहा है। रक्षा मंत्रालय को भी इस पर सवाल करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि पैसे किसके हैं ये पता चलना बहुत जरूरी है। जनता समझ चुकी है कि अडानी भ्रष्टाचारी आदमी है और अब लोगों के मन में ये सवाल आया है कि इस भ्रष्ट आदमी को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री क्यों बचा रहा है। बीजेपी के लोगों ने कहा कि अडानी पर आक्रमण देश पर आक्रमण है, इनके दिमाग में देश अडानी है और अडानी देश है।

आपको बता दें राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने आपराधिक मानहानि के मामले में 2 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट के फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी कर राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी।

Related post

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…
भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे,गिल-कोहली ने मचाई धूम

भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से…

Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे…
रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे से कई मार्ग बंद, देखें ट्रैफिक व पार्किंग प्लान

रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे…

Spread the loveरायपुर में सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर…