• 25/03/2023

Video: नशेड़ी इंस्पेक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल में की मारपीट, कहा- मेरे साथ सोना पड़ेगा, अधिकारियों के पास भी बिस्तर गरम करने जाना होगा

Video: नशेड़ी इंस्पेक्टर ने गर्ल्स हॉस्टल में की मारपीट, कहा- मेरे साथ सोना पड़ेगा, अधिकारियों के पास भी बिस्तर गरम करने जाना होगा
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर खाकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। राजधानी में पदस्थ एक पुलिस इंस्पेक्टर ने महिला हॉस्टल में घुसकर मारपीट और बदसलूकी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की शिकायत एसएसपी से लेकर डीजीपी तक भी पहुंची। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने टीआई को सस्पेंड कर दिया है।

हॉस्टल संचालिका अंबिकापुर की रहने वाली है। जो कि राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में किराए पर जगह लेकर महिला हॉस्टल चला रही है। महिला की शिकायत के मुताबिक नशे में धुत्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश चौबे हॉस्टल में जबरदस्ती घुस कर वहां मौजूद आदिवासी महिला स्टाफ से गाली गलौच करते हुए मारपीट की।जान से मारने की धमकी देते हुए कहा – तू मुझ से मिलने क्यों नहीं आती, तुझे मेरे साथ सोना पड़ेगा। गाली गलौच करते हुए इंस्पेक्टर ने आगे कहा कि मैं जहां बोलूंगा वहां मेरे साहब लोगों का भी बिस्तर गर्म करने तुझे जाना होगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि टीआई ने उसे गुंडों से मरवाने, गिरफ्तार कराने और बच्चों को मारने के साथ ही किडनैप कराने की भी धमकी दी है।

घटना शुक्रवार की है। टीआई की बदसलूकी और मारपीट की घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टीआई की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो सोशल मीडिया में जकर वायरल हो रहा है। हॉस्टल संचालिका की शिकायत और मामले के तूल पकड़ते ही रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले में कार्रवाई करते हुए टीआई राकेश चौबे को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…