• 04/04/2023

होम थिएटर ब्लास्ट मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार, ब्लास्ट में दूल्हा सहित 2 की हुई थी मौत

होम थिएटर ब्लास्ट मामले का मास्टर माइंड गिरफ्तार, ब्लास्ट में दूल्हा सहित 2 की हुई थी मौत
Spread the love

छ्त्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को होम थिएटर ब्लास्ट मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। ब्लास्ट का मास्टर माइंड और कोई नहीं बल्कि दुल्हन का प्रेमी ही निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी सूरज मरकाम का दुल्हन से दो साल से प्रेम संबंध था। प्रेमिका की शादी तय होने से वह नाराज था। उसने दूल्हे को फोन किया, इस दौरान दोनों का विवाद हो गया। दूल्हे से बदला लेने के लिए उसने बालाघाट के मंडई से एक होम थिएटर खरीदा। उसने अमोनियम नाइट्रेट और सुतली बम का इस्तेमाल कर विस्फोटक तैयार किया और उसे होम थिएटर के अंदर लगा दिया। जिसके बाद 1 अप्रैल को रिसेप्शन के दिन मंडप वाली जगह पर उस होम थिएटर को छोड़ दिया।

Also Read: Video: CG में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी, सरेआम सहकारी बैंक के कर्मचारी से की मारपीट, नाराज संगठनों ने किया हड़ताल का ऐलान

आपको बता दें दूल्हे के परिवार वाले शादी में मिले दहेज का सामान देख रहे थे। इसी दौरान होम थिएटर में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट इतना भयानक था कि घर तक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दूल्हा और उसके भाई की मौत हो गई थी। वहीं चार लोग घायल हुए थे। घटना स्थल पर बारुद की गंध के बाद इस घटना के पीछे नक्सली होने का भी संदेह जताया जा रहा था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया था जिसमें कि दुल्हन का प्रेमी भी शामिल था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

 

Related post

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल डेका

विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट…
पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – डेका

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने…

Spread the love00 रायपुर वन मंडल के डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की  रायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन…
मंत्री राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के जीर्णोद्धार हेतु 4.73 करोड़ स्वीकृत

मंत्री राजवाड़े की पहल रंग लाई, कुर्रीडीह जलाशय के…

Spread the love00 340 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ, किसानों की बढ़ेगी उत्पादन क्षमता रायपुर। प्रदेश में किसानों को…