• 08/04/2023

IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
Spread the love

उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। कुछ राज्यों में अब गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। सूरज की तपन बढ़ने से कई राज्यों में तापमान 38 से 40 डिग्री की रहने की संभावना है।

इन राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान के आसार

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान आ सकता है। वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

मौसम की स्थिति

स्काईमेट के अनुसार उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना हुआ है।

अगले 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, और केरल में एक या दो हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। पूर्वी और उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्कर रहने की उम्मीद है। वहीं पूर्वी और उत्तर पश्चिम मध्य भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है।

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें राजधानी रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, कबीरधाम, राजनांदगांव और कोरबा में तेज अंधड़ और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Related post

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर, इन राज्यों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ सहित देशभर के मौसम का मिजाज

Mausam Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का रहेगा कहर,…

Spread the loveAaj ka Mausam:  भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को देश के कई हिस्सों में विविध मौसमी परिस्थितियों की…
Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश शुरू, अब इन राज्यों की ओर बढ़ा

Weather Update: केरल में मानसून ने दी दस्तक, झमाझम…

Spread the loveदक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूर्वानुमान से एक दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। मानसून की दस्तक के…
मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ ओलावृष्टि, इन राज्यों में नए साल के जश्न में फिर सकता है पानी, अलर्ट जारी

मौसम: बर्फबारी, भीषण ठंड, कोहरा और बारिश के साथ…

Spread the loveदिसंबर का महीना खत्म होने के लिए महज दो दिन ही बाकी है। लोग नए साल के स्वागत की…