• 08/04/2023

6 की मौत: बलरामपुर में भीषण हादसा, 4 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 की मौत

6 की मौत: बलरामपुर में भीषण हादसा, 4 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 की मौत
Spread the love

य़ूपी के बलरामपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और ट्रक के बीच भिड़ंत होने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दुर्घटना श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र स्थित देवरिया बिंशंभरपुर के पास हुई। मृतक परिवार देवरिया जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सोनू साहू परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से नैनीताल गया था। लौटते वक्त उनकी कार देवरिया बिशंभरपुर के पास एक ट्रक से टकरा गई। कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो ड्राइवर की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके बाद उनकी शिनाख्त हो पाई। जिसके बाद उनके परिजनों को फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आशंका जताई कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से ही हादसा हुआ होगा।

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…