• 08/04/2023

कांग्रेस को 3 दिन के भीतर तीसरा बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता का पोता BJP में शामिल

कांग्रेस को 3 दिन के भीतर तीसरा बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता का पोता BJP में शामिल
Spread the love

कांग्रेस को तीन दिन में लगातार तीसरा झटका लगा है। भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के पोते सीआर केसवन आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। केसवन ने तकरीबन एक महीने पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

केशवन ने पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक बार पार्टी छोड़ने के बाद मुझे नहीं लगता कि मुझे कांग्रेस पर कोई टिप्पणी करनी चाहिए। कांग्रेस में जिस तरह की राजनीति हो रही है, उससे मैं सहज नहीं हूं और पार्टी छोड़ना ही सही फैसला है और यही मैंने आज किया।’

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

उन्होंने कहा था कि मैं बीते 22 सालों से कांग्रेस का हिस्सा हूं, लेकिन समय के साथ मुझे महसूस हुआ कि कांग्रेस में दृष्टिकोण न रचनात्मक था और न ठोस। जिन मूल्यों के लिए मैंने काम किया वे बदल गए हैं।

केशवन से पहले अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी भी कांग्रेस को छोड़कर कल शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी में शामिल होते वक्त रेड्डी ने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया था। अनिल ने गुजरात दंगों पर बनी BBC पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर सवाल उठाए थे। बयान पर हुए विवाद के बाद उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

Related post

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का…

Spread the love00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री…
सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…