• 28/09/2026

रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे से कई मार्ग बंद, देखें ट्रैफिक व पार्किंग प्लान

रायपुर में गणेश झांकी आज : शाम 6 बजे से कई मार्ग बंद, देखें ट्रैफिक व पार्किंग प्लान
Spread the love

रायपुर में सोमवार 28 सितंबर को गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। झांकी के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार शाम 6 बजे से झांकी समाप्त होने तक लागू रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार झांकी मार्ग पर केवल झांकी में शामिल वाहन और पैदल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि जरूरी काम होने पर घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन लेकर जाने से बचें।

गणेश झांकी का मुख्य चल समारोह शारदा चौक से शुरू होगा। इसके बाद झांकी जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार, कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती थाना तिराहा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर रोड और रायपुरा चौक होते हुए महादेव घाट विसर्जन स्थल पहुंचेगी।

इन रास्तों पर रहेगा यातायात प्रतिबंध

झांकी के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक तक का मार्ग बंद रहेगा। इसके अलावा आश्रम तिराहा से शारदा चौक और जयस्तंभ चौक की ओर जाने वाले रास्तों पर भी प्रतिबंध रहेगा।

सुभाष नगर चौक और मौदहापारा की ओर से जयस्तंभ चौक जाने वाले मार्ग पर भी वाहन नहीं चल सकेंगे। फायर ब्रिगेड चौक से कोतवाली की तरफ जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे।

बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक से कोतवाली मार्ग, लाखेनगर चौक से पुरानी बस्ती थाना मार्ग, बुद्धेश्वर चौक से पुरानी बस्ती थाना मार्ग और कंकालीपारा से सदर बाजार-कोतवाली जाने वाले रास्तों पर भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस ने बताया कि झांकी आगे बढ़ने के साथ जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इससे शहर में जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सकेगा।

अलग-अलग इलाकों से आने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते

टाटीबंध की तरफ से आने वाले वाहन महोबा बाजार, चौबे कॉलोनी, समता कॉलोनी, तेलघानी नाका, रेलवे स्टेशन चौक और फाफाडीह चौक होते हुए शास्त्री चौक की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा टाटीबंध से रिंग रोड नंबर-1 होते हुए पचपेड़ी नाका मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा।

भनपुरी की ओर से आने वाले वाहन फाफाडीह चौक से रेलवे स्टेशन चौक और तेलघानी नाका होते हुए टाटीबंध की ओर जा सकेंगे। वाहन चालक फाफाडीह से शास्त्री चौक, कालीबाड़ी और पचपेड़ी नाका की तरफ भी जा सकते हैं।

तेलीबांधा क्षेत्र से आने वाले लोग तेलीबांधा चौक से शास्त्री चौक, फाफाडीह चौक और रेलवे स्टेशन की ओर जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग भी किया जा सकता है।

पचपेड़ी नाका की तरफ से आने वाले वाहन टिकरापारा चौक, कालीबाड़ी चौक, महिला थाना, शास्त्री चौक और फाफाडीह चौक होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे।

श्रद्धालुओं के लिए पांच जगह बनाई गई पार्किंग

गणेश झांकी देखने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की है। लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचें। पंडरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु मल्टीलेवल पार्किंग और रजबंधा मैदान की गलियों में वाहन पार्क कर सकेंगे।

सिविल लाइन की ओर से आने वाले लोगों के लिए शास्त्री मार्केट, सीरत मैदान और सुभाष स्टेडियम के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टिकरापारा और कालीबाड़ी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु सप्रे शाला मैदान, इंडोर स्टेडियम और गांधी मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे।

गुढ़ियारी और समता कॉलोनी की ओर से आने वाले लोगों के लिए भैंसथान मैदान और जवाहर मार्केट पार्किंग तय की गई है। सुंदरनगर और रायपुरा क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु लाखेनगर चौक स्थित हिंद स्पोर्ट्स मैदान में वाहन पार्क कर सकेंगे।

 रायपुर पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 28 सितंबर को शाम 6 बजे के बाद झांकी मार्ग पर जाने से बचें। निर्धारित डायवर्शन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें।

पुलिस के अनुसार गणेश झांकी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बदलाव किए गए हैं। पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने से लोगों को परेशानी से बचाया जा सकेगा।

झांकी समाप्त होने तक शहर के कुछ हिस्सों में यातायात दबाव बना रह सकता है। इसलिए वाहन चालक समय लेकर निकलें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।

Related post

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…
भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे,गिल-कोहली ने मचाई धूम

भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से…

Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे…
CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर बाद फांसी पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस….

CG- बॉयफ्रेंड से मिलने लॉज पहुंची युवती, कुछ देर…

Spread the loveधमतरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सीजी-05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में…