• 08/04/2023

भेंट-मुलाकात: CM भूपेश ने भिलाई नगर विधानसभा में 33.83 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भेंट-मुलाकात: CM भूपेश ने भिलाई नगर विधानसभा में 33.83 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, 30 लाख रुपए के सड़क निर्माण तथा 24 लाख रुपए के गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट्स का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में 80 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्यों, 97 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, सात करोड़ रुपए के रेडीमेड गारमेण्ट फैक्ट्री, 24 लाख रुपए के तीन महिला पिंक टायलेट निर्माण, दस करोड़ रुपए के आधुनिक हार्डवेयर व साफ्टवेयर सुविधाओं सहित बीपीओ निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में एक करोड़ चार लाख रुपए के फुटपाथ निर्माण, दो करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण कार्य, 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष, प्रकाश व्यवस्था एवं पेवर ब्लॉक कार्य, 25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, 83 लाख रुपए के हुडको शहीद स्मारक से उतई रोड एवं शहीद चौक से रेलवे ट्रैक तक डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 58, 64, 68 व 69 में दो करोड़ 70 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य तथा वार्ड 64 में डेढ़ करोड़ रुपए के पेवर ब्लॉक एवं एक करोड़ 47 लाख रुपए के तीन गेट व पार्किंग शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

Related post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग से जुड़ेगा विश्व, शांति और सद्भाव का होगा विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: योग…

Spread the love जबलपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित भव्य सामूहिक योग…
Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, कांग्रेस जिलाध्यक्षों के साथ करेंगे चर्चा

Rahul Gandhi Chhattisgarh Visit Today : राहुल गांधी का…

Spread the love रायपुर :- लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे, जहां वे हाल ही में…
रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर ने किया योग

रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में राज्यपाल डेका, विधायक और कलेक्टर…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। राज्यपाल ने…