• 08/04/2023

नशे के खिलाफ IPS के ‘निजात’ अभियान को मिला बॉलीवुड और छॉलीवुड का साथ, सितारों ने VIDEO जारी कर की अपील

नशे के खिलाफ IPS के ‘निजात’ अभियान को मिला बॉलीवुड और छॉलीवुड का साथ, सितारों ने VIDEO जारी कर की अपील
Spread the love

छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह द्वारा नशे के खिलाफ शुरु किए गए निजात अभियान को अब बड़ा समर्थन मिलने लगा है। छॉलीवुड के साथ बॉलीवुड की हस्तियां भी IPS के इस अभियान में शामिल होकर नशे से दूर रहने की अपील किए हैं। सेलीब्रिटी ने इसका वीडियो जारी किया है।

बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है।

Also Read: IMD Alert: CG सहित इन राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे।

Also Read: कांग्रेस को 3 दिन के भीतर तीसरा बड़ा झटका, अब इस बड़े नेता का पोता BJP में शामिल 

माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए। जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है। मिले निजात नाम से जारी रैप सॉन्ग युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। नशे विरुद्ध जिंगल्स युक्त निजात रथ गांव गांव नशे विरुद्ध प्रचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आबकारी और एनडीपीएस एक्ट कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 228 आरोपी जेल भेजे गए। साथ ही जिले के दस थानों में नशे के आदी लोगों की मॉनिटरिंग के लिए नशा मुक्ति कक्ष बन रहे हैं।

Related post

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर तक निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ करेंगे संवाद

सिंगापुर जाएंगे सीएम साय : 2 से 7 अक्टूबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 से 7 अक्टूबर तक सिंगापुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे वहां…
CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे करोड़ों का माल, 4.69 करोड़ की खेप के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार…

CG- गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: पिकअप में छिपाकर…

Spread the loveमनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…
भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा- मंत्री चौधरी

भारतीय संगीत में लता जी का अमूल्य योगदान सदैव…

Spread the loveरायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महान सुर साधिका, स्वर सम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर…