• 10/04/2023

बेमेतरा हिंसा ब्रेकिंग: मृतक के परिवार से मिलने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने बीच में रोका, धरने पर बैठे अरुण साव, कहा- पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दे सरकार

बेमेतरा हिंसा ब्रेकिंग: मृतक के परिवार से मिलने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने बीच में रोका, धरने पर बैठे अरुण साव, कहा- पीड़ित परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा दे सरकार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हुई हिंसक घटना ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद कराया है। वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी लगातार सूबे की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। मृतक भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को पुलिस ने गांव पहुंचने से पहले ही बीच में ही रोक दिया है। अरुण साव ने भुनेश्वर साहू के परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की भी मांग की।

मृतक भुनेश्वर साहू के परिवार से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जा रहे अरुण साव को प्रशासन ने सजा के आगे जाने नहीं दिया। जिसके विरोध में साव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए हैं। रोके जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अरूण साव ने इस दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अरुण साव ने कहा कि हम लोग मृतक के परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। प्रशासन ने हमको रोक दिया है। भुनेश्वर साहू की मॉब लिंचिंग की है। प्रशासन ने मात्र 11 लोगों पर ही कार्रवाई की है। जबकि बड़ी संख्या में लोगों ने सामुहिक रुप से भुनेश्वर साहू की हत्या की है।

हत्यारों को फांसी और मृतक के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा दे सरकार

साव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार घटनाएं हो रही है। चाहे वह कवर्धा, सुकमा या बीरनपुर की घटना हो। छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की भूपेश सरकार तालिबान बनाने का षड़यंत्र कर रही है। साव ने कहा कि हिन्दू समाज के ऊपर हमला हो रहा है, हिन्दू लड़कियों के साथ धोखा हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इसे लेकर आक्रोश है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे छत्तीसगढ़ को तालिबान नहीं बनने नहीं देंगे। भुनेश्वर साहू के हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए और सरकार उनके परिजनों को 1 करोड़ का मुआवजा दे।

ये है मामला

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर में शनिवार को दो बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में बड़े भी कूद गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक विशेष समुदाय के लोगों ने हथियार से दूसरे समुदाय के लोगों के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में भूनेश्वर साहू नाम के एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि गांव में 6-7 महीने के अंदर मुस्लिम युवकों ने गांव की कुछ हिन्दू लड़कियों से शादी कर ली थी। जिसे लेकर तनाव गांव में पहले से तनाव था। इस बीच बच्चों के बीच हुआ विवाद आग में घी का काम कर गया।

हत्या के आरोप में 11 गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन, रशीद पिता बहाल खान, मुख्तार पिता राशिद खान, अकबर पिता रमजान खान, अब्दुल पिता अकबर खान, नवाब पिता सेहत्तर खान, अय्यूब पिता सरदार खान, सफीक पिता पीला मोहम्मद, बशीर बहाल खान, जलील पिता मोकमुम, जनाब खान पिता निजामुद्दीन शामिल है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

Related post

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है.…
CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…