• 12/04/2023

पुलिस आरक्षक की तालाब में तैरती लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

पुलिस आरक्षक की तालाब में तैरती लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक आरक्षक की तालाब में शव मिला है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। लाश मिलने से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शव की शिनाख्त अक्षय कुमार नागरे के रुप में हुई है।

मंगलवार शाम को पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में एक युवक की तैरती हुई लाश को देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। मृतक के जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड निकला है। जिससे उसकी पहचान आरक्षक अक्षय कुमार नागरे के तौर पर हुई है।

मृतक एसपी ऑफिस में पदस्थ था। अब पुलिस मृतक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ शुरु कर दी है। इसके साथ उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई।

Related post

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 11 October 2026: शारदीय नवरात्रि का…

Spread the loveAaj ka Panchang 11 October 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा,…
Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का पहला दिन, मेष से…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 11 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है.…
CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…