• 11/04/2023

बेमेतरा हिंसा: BJP पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- धर्म विभाजन कर भाजपा राजनीति की रोटी सेक रही

बेमेतरा हिंसा: BJP पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- धर्म विभाजन कर भाजपा राजनीति की रोटी सेक रही
Spread the love

बिरनपुर हिंसा के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। जो घटना घटी वह दुर्भाग्यजनक है। दो बच्चों के झगड़े में पता नहीं किस तरह से वहां कन्फ्यूजन हुआ कि लोग वहां उत्तेजित हो गए और एक नौजवान की मृत्यु हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी। उन पर भी पथराव हुआ। उनको भी चोटें आई। प्रशासन की ओर से शांति स्थापित करने की पूरी कोशिश की गयी, लेकिन पूरे प्रदेश से बीजेपी के लोगों ने वहां पहुंचकर अशांति फैलाने का काम किया है।

बंद के दौरान हुई आगजनी की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये जांच का विषय है। वहां आईजी भी मौजूद थे, वे भी बाल बाल बचे। शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ पहले नक्सलियों के कारण जल रहा था। अब शांति की तरफ लौट रहा है। समाज में शांति और भाईचारा है। सभी धर्म सभी विचार के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं। मगर नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है, वह बहुत दुर्भाग्यजनक है। यह समाज और छत्तीसगढ़ के लिए बिल्कुल उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग कुंठित हो चुके हैं और कुंठित व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वे क्या बात कर सकते हैं। कभी वे अफगानिस्तान, कभी पाकिस्तान, कभी तालिबान पता नहीं क्या-क्या बोले जा रहे हैं। घटना घटी, आरोपी पकड़े गए। इसके बाद और क्या हो सकता था, लेकिन उनको तो आग लगाना है। उनका उद्देश्य है की धर्म विभाजन करके अपनी राजनीति की रोटी सेक सकें। उनके पास इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। जनता की सेवा करें, जनता के मुद्दे उठायें, किसानों, मजदूरों ,आदिवासी, महिला युवाओं मुद्दे उठाकर राजनीति करें, कौन रोक रहा है। हमने सभी वर्ग के लिए काम किया है तो इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। ये आग लगाने का काम कर रहे हैं। नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। मैं नहीं समझता कि छत्तीसगढ़ में इनको सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बिरनपुर के मौजूदा हालात को लेकर कहा कि वे लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कोशिश यही है कि जल्दी शांति स्थापित हो सके।  कुछ लोग शांति नहीं चाहते,वे भड़काना चाहते है और पूरी घटना को प्रदेश में फैलाना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ऐसे कृत्यों को पसंद नहीं करती और उन्हें नकारेगी।

Related post

संपत्ति विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर हमला कर जिंदा जलाया

संपत्ति विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने…

Spread the loveबिलासपुर – संपत्ति विवाद में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पहले उसने…
कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए कितना खतरनाक है यह वायरस

कोरोना के नए वेरिएंट PJ.2.1 ने बढ़ाई चिंता, जानिए…

Spread the loveनई दिल्ली- सर्दी का आगाज हो चुका है. इसके साथ ही कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे…
Microsoft ने Nvidia को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Microsoft ने Nvidia को पछाड़ा, बनी दुनिया की दूसरी…

Spread the loveमुंबई – Nvidia CEO जेनसन हुआंग के अफेयर की खबरें सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में भारी…